
झज्जर के बेरी में जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दो डंफरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों डंफरों में आग लग गई जिसमें एक डंफर का ड्राइवर जिंदा जल गया। फिलहाल मृतक ड्राइवर की पहचान नही हो पाई है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और डंफरों में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
