
चुनावी दंगल का आगाज़ होते ही नेतागण एक दूसरे पर बोल रहे है जुवानी हमले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने सोमवार को फिर से वीडियो जारी कर सीएम सुक्खू पर हमला बोला। कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदारी के बड़े-बड़े प्रवचन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बागी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और प्रलोभन में चले गए। सुधीर ने कहा कि मुख्यमंत्री का इतिहास बड़ा कमजोर है, इसलिए उन्हें याद दिलवाने चाहते हैं कि जब एक बार राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था और वीवी गिरि उम्मीदवार थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पार्टी लाइन से हटकर उनको वोट किया था। अब मुख्यमंत्री सुक्खू बार-बार कहते हैं कि ये लोग बिक गए होंगे। सुधीर ने कहा कि बद्दी-बरोटीबाला औद्योगिक क्षेत्र में पिछले पंद्रह माह में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। सबसे बड़ा धंधा वहां पर खनन और स्क्रैप का चल रहा है। स्क्रैप के लिए सचिवालय से फोन जाते थे और फैक्ट्री मालिकों को धमकाया जाता था कि अगर फलां आदमी को स्क्रैप न दिया तो आपकी फैक्ट्री चलने नहीं देंगे।
