नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली का शनिवार को निधन हो गया। सुबह सात बजे एम्स दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। किरण बाली बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। दो दिन पहले रघुवीर बाली ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी।
इसके चलते उन्होंने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।