
इस्लामाबाद: अजमल कसाब को भले ही फांसी दे दी गई हो लेकिन जिस शख्स ने मुम्बई हमले का आदेश दिया था वह अभी तक आजाद है। इस हमले के प्रमुख साजिशकत्र्ता हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने रैड कार्नर नोटिस जारी किया हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या पाक उसे भारत के हवाले करेगा। भारत ने पाकिस्तान को मुम्बई हमले के आरोपियों की सूची सौंपी हुई है जिसमें सईद समेत 35 आतंकवादी शामिल हैं।
मुम्बई हमले के बाद से सईद खुद को धार्मिक नेता और सामाजिक कार्यकत्र्ता बताता फिर रहा है लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने उसके संगठन जमात-उद-दावा को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है और सईद को एक खतरनाक आतंकी। अमरीका ने भी उस पर 10 मिलियन डालर का ईनाम रखा हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते सईद को पाक में गिरफ्तार किया था लेकिन लाहौर हाईकोर्ट के आदेश के चलते उसे रिहा कर दिया गया। कसाब ने अपने बयान में बताया था कि लश्कर के जिन शिविरों में उसे प्रशिक्षण दिया गया वहां हाफिज सईद भी आता था और भारत के खिलाफ हमले के लिए उकसाया था।
