गैर सब्सिडी सिलेंडर 39, कमर्शियल 71 रुपये सस्ता

शिमला। गैस कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमत मार्च में 39 रुपये घटा दी है। यही नहीं, व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमत भी कम कर दी गई है। मार्च में कमर्शियल गैस सिलेंडर 71 रुपये सस्ता मिलेगा। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत इस माह 953 रुपये होगी जबकि कमर्शियल की कीमत 1650 रुपये कर दी गई है। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत वहीं रहेगी। होम डिलीवरी पर 467 रुपये लगेंगे जबकि गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने पर 412 रुपये देने होंगे। यानी सीधे एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने पर 55 रुपये कम लगेंगे। इंडियन आयल कारपोरेशन के प्रबंधक रजत घरसंगी ने ने कहा कि नए रेट शिमला में लागू कर दिए हैं।
—–
विश्व बाजार से लिंक हैं गैस के दाम
सब्सिडी वाले नौ गैस सिलेंडरों के बाद जो गैस सिलेंडर आपके घर आएगा उसकी कीमत हर माह ऊपर-नीचे होगी। ऐसा फैसला तेल कंपनियों ने लिया है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के एलपीजी दाम को विश्व बाजार से लिंक करने के चलते ऐसा हुआ है। इससे जब भी विश्व बाजार में नेचुरल गैस के दाम ऊपर-नीचे होंगे आपके यहां आने वाले बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत भी बदल जाएगी। हर माह की एक तारीख को यह कीमत तय होगी।
———
विशेष श्रेणियों को सब्सिडी वाले सिलेंडर
मंदिर, गुरुद्वारा, हॉस्टल-स्कूल और अस्पतालों को विशेष श्रेणी के तहत रखा गया है। इस श्रेणी के तहत आने वाली संस्थाओं को सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम पर ही सिलेंडर मुहैया करवाए जाएंगे। फरवरी में इस श्रेणी के गैस सिलेंडरों के दाम भी हर माह बदलते थे।

Related posts