हिमाचल: जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे आज

हिमाचल: जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे आज

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों का चुनाव नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। प्रदेश भर के कुल 80 ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंचायत समिति के 1638 और जिला परिषद के 239 सदस्य के भाग्य का पिटारा खुलेगा।

पंचायत समिति के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद का कोई सदस्य निर्विरोध नहीं चुना गया है। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में कराने के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

वोटों की गिनती के बाद चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद इन सदस्यों को शपथ दिलाने की तारीख तय की जाएगी। बताते हैं कि जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों को हफ्ते के भीतर शपथ दिलाना जरूरी है।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार मतों की गिनती के लिए कितनी मेज लगेंगी और कितने कर्मचारी तैनात रहेंगे? यह जिला चुनाव अधिकारी तय करेंगे ताकि समय पर चुनाव नतीजे घोषित किए जा सकें। 

Related posts