
नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठिठुरन भरी ठंड का आलम यह है कि बुधवार को राजधानी दिल्ली में ठंड ने दो दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। इस बार की लोहड़ी 22 वर्षो की सबसे सर्द रही। अभी अगले दो दिन तक बर्फीली हवाओं से निजात मिलने के आसार भी नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2000 के बाद से अभी तक 13 जनवरी की तारीख का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 2001 में यह 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा था और 2006 में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
वहीं, उत्तर प्रदेश में कोहरे ने एक बार फिर सूर्यदेव को हरा दिया। बुधवार को दिन भर धूप नहीं चमक सकी। घने कोहरे के कारण आगरा में दृश्यता शून्य हो गई। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा ने आम जनमानस को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर नगर, सोनभ्रद व उसके आसपास इलाकों में 15 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी दी है।
राज्यों को एक दिन में एक सत्र में अधिकतम 100 लोगों को ही टीका लगाने का निर्देश।
केंद्र सरकार का बयान, कोरोना वैक्सीन के आवंटन में किसी राज्य से नहीं होगा भेदभाव
यह भी पढ़ें
स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि ठिठुरन भरी ठंड से सप्ताह भर तक निजात मिलने के आसार नहीं हैं। न अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है और न ही बारिश होने की। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली तक पहुंच रहा है। लिहाजा, इस पूरे सप्ताह तापमान बढ़ने की कोई खास संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर भारत में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार हैं। चक्रवाती प्रभाव के कारण तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में अगले 2-3 दिन बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान के गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
26 जनवरी को खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को पुरस्कृत करने की घोषणा
सिख फार जस्टिस के एलान पर भड़के मंत्री बोले- खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को इनाम की घोषणा राष्ट्रद्रोह
यह भी पढ़ें
शीतलहर के लिए यूपी के सात जिलों में अलर्ट
यूपी में ठंड से लोग बेहाल हैं। कोहरे ने एक बार फिर सूर्यदेव को हरा दिया। बुधवार को दिन भर धूप नहीं चमक सकी। वहीं, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा ने आम जनमानस को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सर्दी की चपेट में आकर फतेहपुर में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने यूपी के सात जिलों में शीतलहर का फिर से अलर्ट जारी किया है, वहीं पूरे यूपी में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।मौसम विभाग ने तीन दिन पहले यूपी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया था। इसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में 13 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी दी थी। उधर बुधवार को दोबारा सात जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर नगर, सोनभ्रद व उसके आसपास इलाकों में 15 जनवरी तक शीतलहर चेतावनी दी है।
व्हाट्सएप की नीतियों में बदलाव से खुश नहीं हैं लोग
नीतियों में बदलाव से भारत में वाट्सएप को लग सकता है झटका, पूरी दुनिया में हो रहा है विरोध
यह भी पढ़ें
अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिन ठंड का ऐसा ही रूप देखने को मिलेगा। वैसे कोहरा सुबह सुबह होगा लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी निकल आएगी। इसकी वजह से जनजीवन उतना प्रभावित नहीं होगा लेकिन, शाम ढलते ही संभलने की जरूरत बतायी गयी है। अगले कुछ दिनों तक बारिश और बादलों के छाने की कोई संभावना नहीं जताई गयी है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Weather Updates: हरियाणा, दिल्ली, बिहार यूपी में सुबह रहा घना कोहरा, अभी शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत
श्रीनगर में रिकार्ड ठंड
कश्मीर में ठंड रिकार्ड बना रही है। आठ साल बाद मंगलवार-बुधवार की रात यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके पहले 14 जनवरी, 2013 को भी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। श्रीनगर और उसके साथ लगते पहाड़ी इलाकों में पानी के नल, झीलें, तालाब और अन्य जल स्त्रोत जम गए हैं।
उत्तराखंड में आरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा और सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले दो दिन शीत दिवस (कोल्ड डे कंडीशन) को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में कंपकंपी बरकरार है।
