
कुल्लू। जिला शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से यात्रा और दैनिक भत्तों का भुगतान जल्द करवाने की मांग की है। प्रदेश राजकीय शारीरिक शिक्षक महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों को टीए और डीए का भुगतान नहीं किया जा रहा। शारीरिक शिक्षकों को टूर्नामेंट के लिए हेड क्वार्टर से महीनों बाहर रहना पड़ता है।
संघ का कहना है कि टीए और डीए का भुगतान भी साथ-साथ होना चाहिए। संघ का कहना है कि सरकार और विभाग के आदेशानुसार शिक्षक अपनी ड्यूटी खंड, जिला, राज्य और राष्ट्र स्तर तक देते हैं। लेकिन खेलकूद प्रतियोगिताओं को सुचारु रूप से चलाने के बाद शिक्षकों को समय पर नियमानुसार भत्ते नहीं मिल रहे। कुछ मामलों में तो शिक्षकोें को वर्षों से टीए-डीए का भुगतान नहीं हुआ है।
संघ के महासचिव मिलखी राम, कोषाध्यक्ष प्रेम नेगी, संरक्षक हीरा लाल ठाकुर, मुख्य सलाहकार नारायण शर्मा, देव चंद ठाकुर, रमेश चंद वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश भारद्वाज, कृष्ण लाल पाठक, उपप्रधान आसीम राणा, विनय ठाकुर, सहसचिव चुनी लाल ठाकुर, गोविंद राम, राजेश ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष झाबे राम ठाकुर, तारा शाशनी, बुधराम, प्रचार सचिव अमृत शर्मा, नील चंद, सूरज प्रकाश, संगठन मंत्री हरफे राम ठाकुर, बलवीर ठाकुर, रविंद्र कुमार, प्रेस सचिव मोहित मेहता और ओमप्रकाश ठाकुर ने सरकार और शिक्षा विभाग से 15 मार्च से पूर्व सभी भत्तों का भुगतान करने की मांग की है।
