बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान फेल : प्रियंका गांधी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान फेल : प्रियंका गांधी

चित्रकूट
चित्रकूट जिले में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार किशोरी की खुदकुशी के मामले में राजनीतिक दलों ने सरकार पर निशाना साधा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दोषियाें पर कड़ी कार्रवाई करने व पीड़ित परिजनों को राहत पहुंचाने के आदेश दिए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को फेल और कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी घटना की निंदा कर भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताया। बसपा नेता राजकिशोर त्रिपाठी उर्फ चुन्नू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, दरबारी लाल वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, रामलखन निषाद, इकराम वर्मा व सोनपाल वर्मा ने भी निंदा की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा व जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव व पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

प्रतिरोध सभा कर जताया विरोध
नौजवान भारत सभा के पदाधिकारियों ने किशोरी की खुदकुशी मामले को लेकर रामनगर ब्लाक क्षेत्र के भैरमपुर गांव में प्रतिरोध सभा की। आरोप लगाया कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी रही। प्रदेश महिलाओं के लिए नर्क बन चुका है। इस मौके पर राहुल, रवि, राजेंद्र, मनीष, सुरेश, अंकुल, धर्मेंद्र, कृष्णा व दीपक मौजूद रहे।

 

Related posts