एनएच चौक से बिजली के पोल हटाना जरूरी: डीएसपी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच मार्ग पर बने वाई प्वाइंट व बातापुल चौक हादसे को लेकर काफी संवेदनशील स्थल है। इन स्थलों पर हादसों के ग्राफ को कम करने पर पांवटा रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक में मंथन किया गया।
डीएसपी पांवटा एनएस नेगी व रोड़ सेफ्टी क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी ने कहा की कुछ चौक काफी तंग हो गए हैं जिससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। इनके आसपास अतिक्रमण को हटाए जाना जरूरी है। इन चौक के आसपास बिजली के पोल हादसों को बुलावा दे रहे हैं। इससे एनएच पर हादसों के लिए संवेदनशील स्थलों को चौड़ा किया जा सकें। बातापुल चौक से शीघ्र डिवाइडर लगाने का कार्य हो। बांगरन चौक व कालेज रोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 4 मार्च को होगी जिसमें नप कमेटी के अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड व एनएच समेत विभिन्न विभागों को अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।
इस मौके पर डीएसपी पांवटा एनएस नेगी, थाना प्रभारी भगत राम मेहता, बीएस चौधरी, नंदलाल परवाल, नौब सिंह, राकेश शर्मा, इंतजार अली, एकांत गर्ग, मंगत राम, माया राम, इंद्रजीत सिंह, रणजीत कौर, समीर शर्मा, युसूफ व संतराम आदि मौजूद थे।

Related posts