हिमाचल में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

हिमाचल में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

शिमला
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 और 18 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।  शनिवार को प्रदेश में मौसम मौसम मिलाजुला बना रहा।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.5, भुंतर 34.2, सुंदरनगर 32.4, बिलासपुर 32.0, हमीरपुर 31.8, चंबा 31.1, कांगड़ा 32ण.1, सोलन 29.7, मंडी 32.1, नाहन 28ण.3, मनाली 27.1, धर्मशाला 26.4, केलांग 27.8, कल्पा 24.7, शिमला 23.5 और डलहौजी में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

Related posts