आज होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, क्वारंटीन मंत्री जुड़ सकते हैं वीडियो कांफ्रेंसिंग से

आज होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, क्वारंटीन मंत्री जुड़ सकते हैं वीडियो कांफ्रेंसिंग से

शिमला
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें वित्त और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें राज्य में आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने से संबंधी चर्चा प्रस्तावित है।

साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में भी मंत्रणा होगी कि इनमें कैसे कमी लाई जाए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बाद अब वन मंत्री राकेश पठानिया भी क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि, मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ सकते हैं।

 

Related posts