चीन के खिलाफ चल रहे विरोध के समर्थन में, चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन किया

शिमला

चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन किया।

हिमाचल की राजधानी शिमला के मालरोड पर शिवमंदिर के समीप स्थित मशहूर चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन कर दिया गया है। चीन के खिलाफ चल रहे विरोध के समर्थन में कारोबारी ने बुधवार को चाइना नाम हटा दिया। आगे और पीछे के शब्द हटाकर दुकान का नाम इन टाउन कर दिया गया।

सालों से शहर में यह दुकान चाइना टाउन के नाम से मशहूर रही। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दुकान मालिक नेहर सिंह ने अपनी इच्छा से दुकान से चाइना शब्द हटाया है। गौरतलब है कि इससे पहले शिमला के रामबाजार में भी कारोबारी चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर चुके हैं। इनका कहना है कि वे न तो चीन में निर्मित सामान खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।

 

Related posts