तीन दिन के भीतर निकलेगा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम : अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी

धर्मशाला

सांकेतिक तस्वीर
्मर्च में हुई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तीन दिन के भीतर निकलेगा। यह बात प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने कही। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकालने के लिए बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। डाटा फीड किया जा रहा है। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा।

सोनी ने बताया कि इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षा परिणाम निकालने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन फिर भी बोर्ड कर्मचारी परीक्षा परिणाम तैयार करने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अध्यापकों ने अपने घरों पर ही पेपरों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि आठ जून को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय का पेपर हो गया। अब जून के अंतिम सप्ताह में 12वीं का भी परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
अफवाह ने दौड़ाए हजारों विद्यार्थी
सोमवार को 10वीं कक्षा के रिजल्ट के घोषित होने की अफवाह ने प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को परेशान कर दिया। सोशल मीडिया में सोमवार को अफवाह फैल गई कि 10वीं का रिजल्ट निकल गया है। उसके बाद बोर्ड कर्मचारियों और पत्रकारों को फोन घनघनाने लगे। छात्र साइबर कैफे पहुंच गए। शाम को पता चला कि किसी ने यह अफवाह फैलाई है।

 

Related posts