परिवहन निगम सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार मुख्यमंत्री के आदेश का है इंतजार : परिवहन मंत्री

शिमला

एचआरटीसी बसें
हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वह चालकों और परिचालकों के साथ बराबर संपर्क बनाए रखें ताकि, लॉकडाउन बहाल होने की स्थिति में बसों की आवाजाही शुरू हो सके। कोरोना वायरस के चलते चालक और परिचालक घर में हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं यह सारी व्यवस्था देख रहे हैं। हिमाचल में जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव निगेटिव हो रहे हैं। इसी को देखते हुए धीरे-धीरे सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। परिवहन निगम का मानना है कि एक बारी में सेवाएं बहाल नहीं की जा सकती हैं। परिवहन निगम के डिपो से क्षेत्रों के लिए दो से तीन बसें चलाई जा सकती हैं। आरटीओ को मास्क और सैनिटाइजर भेज दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट 6600 बसों चलने के लिए तैयार हैं।

तैयारी रखने के निर्देश दिए
परिवहन निगम और विभाग को अपनी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन बहाल होने की स्थिति में सेवाएं शुरू की जानी है। मुख्यमंत्री के आदेश का इंतजार है। -गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री

 

Related posts