प्रदेश विधानसभा में 15 से 22 मार्च तक ब्रेक

शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही अब 23 मार्च को दोपहर बाद दो बजे आरंभ होगी। 15 से 22 मार्च तक सदन में ब्रेक रहेगा। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को भोजनावकाश के बाद बजट पर हुई चर्चा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाब देने के बाद सदन को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने विधानसभा की समितियों के सभापतियों और सदस्यों से कहा कि वे अपनी-अपनी समितियों की रिपोर्ट समय पर दे दें। इस ब्रेक के बीच विधानसभा की समितियां वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट अनुमानों की समीक्षा करेगी। सत्र एक अप्रैल तक चलेगा।

Related posts