स्कूल के छात्र ने संदिग्ध हालात में की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मोहाली
छात्र ने संदिग्ध हालात में की खुदकुशी
पंजाब के मोहाली में एक नामी स्कूल के स्टूडेंट द्वारा संदिग्ध हालात में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है। वह 11वीं का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया और केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, उसमे जो वजह सामने आएगी, उसके आधार पर धारा जोड़ दी जाएगी।

Related posts