

- टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर सरकार से मांग रहे स्वास्थ्य सेवाएं
- शिमला जिले से विदेश गए 8 लोगों ने फोन कर मांगी स्वास्थ्य सुविधा
विस्तार
शिमला के स्कूलों में इन दिनों छुट्टियों के चलते दो परिवार के लोग विदेश घूमने गए थे, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन करके सुविधाएं मांगी हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने उनके सैंपल लेने से इंकार किया है, लेकिन हिदायत दी है कि अगर बुखार और किसी भी प्रकार का दर्द हो तो तुरंत मोबाइल पर फोन करें। डॉक्टरों ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया है।
चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से लौटे 113 लोगों का 28 दिन ऑब्जर्वेशन का समय पूरा हो गया है। इन्हें सगे संबंधियों और परिवार के लोगों से मिलने को कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ लगातार चल रही बातचीत से प्रदेश सरकार को पता चला है कि भारत से किसी को भी चीन नहीं भेजा जा रहा है और न ही चीन से भारत कोई व्यक्ति आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में हिमाचल का एक छात्र 19 फरवरी तक हिमाचल को सौंप दिया जाएगा। यह छात्र आईटीबीपी कैंपस में है।
कोरोना वायरस के चलते हिमाचल से दूसरे देशों में घूमने गए लोग 104 नंबर पर फोन कर स्वास्थ्य सुविधाएं मांग रहे हैं। इन लोगों को ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। 28 दिन के बाद इन्हें लोगों से मिलने को कहा जा रहा है। – विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री
ऑब्जर्वेशन पर रखे लोग
बिलासपुर – 2
चंबा – 1
हमीरपुर -6
कांगड़ा – 22
कुल्लू – 3
मंडी – 5
शिमला – 17
सिरमौर – 5
सोलन – 12
ऊना – 2
