घरेलू हिंसा से परेशान मेजर फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो वायरल,आमरण अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

 सोलन
sanik kalyan board deputy director major deepak dhawan video viral in solan himachal pradesh
सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन के उपनिदेशक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बता रहे हैं। वह पीएम मोदी से मदद मांग रहे हैं। गुहार लगा रहे हैं कि कानून में पुरुषों को भी महिलाओं के बराबर अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

मेजर की पत्नी ने उन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मेजर का कहना है कि उनकी शादी के 12 साल बाद दहेज के आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि उन्होंने एक भी पैसा अपने ससुराल से नहीं लिया है। मेजर ने इस वीडियो को सोलन में ही सैनिक कल्याण बोर्ड के सर्वेंट क्वार्टर में रिकॉर्ड किया है। बोर्ड कार्यालय के नए भवन का निर्माण चल रहा है और इस बीच मेजर सर्वेंट रूम में ही कार्यालय चला रहे हैं। यहां बने एक कमरे में उनकी रात गुजर रही है।

मेजर ने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि उनके जीवन की शुरुआत गरीबी के बीच हुई थी। उन्होंने लिफाफे बनाकर पढ़ाई की है। 18 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हुए और अपने बूते और कड़ी मेहनत से मेजर के पद तक पहुंचे।

सेवानिवृत्त होने के बाद कमीशन पास करके सैनिक कल्याण बोर्ड उपनिदेशक का पद हासिल किया है। मेजर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने वर्ष 2010 और 2012 में दो खतरनाक आतंकवादियों को जिंदा पकड़ा था।

उस समय सेना मेडल के लिए उनका नाम भी प्रस्तावित हुआ। यही नहीं, मेजर ने सिरमौर के शहीद का परिवार भी गोद ले रखा है और उनका पूरा खर्च खुद उठा रहे हैं। मेजर ने बताया कि सोलन व सिरमौर के पूर्व सैनिक व आश्रित उनसे मदद मांगने के लिए आते हैं। लेकिन उनके सामने ऐसे हालात बन चुके हैं कि वे किसी से मदद नहीं मांग सकते हैं।

Related posts