

जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का घर द्वार निपटारा करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यह बात कही। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को बढल ठोर के मैदान में जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की बात कही।
धनबीर ठाकुर ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के तहत देहरा विधानसभा क्षेत्र की 11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में देहरा विधान सभा क्षेत्र के ढलियारा, दयाल, कनोल, बड़ा, बेह-धौंटा, बढ़ूं, घियोरी, बढल, बीहण, चनौर एवं चपलाह पंचायतों को शामिल किया गया है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित पंचायतों में विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को लेकर लोगों को जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की शिकायतें प्राप्त की जा सकें।
