

खास बात यह है कि चयनित हुए आठ में से छह युवक एक ही टीका उपरैड़ से संबंधित बताए जा रहे हैं। चयनित युवाओं में विकास चौधरी पुत्र राकेश कुमार, साहिल पुत्र संतोष कुमार, सौरभ पुत्र संसार चंद, अक्षय पुत्र श्रीधर, अंकित पुत्र देवराज, अभिषेक पुत्र त्रिलोक चंद, मुनीश पुत्र सुरेश कुमार और राहुल पुत्र संजय कुमार शामिल हैं।
पंचायत प्रधान निर्मल कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि पंचायत युवकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने बताया कि इस पंचायत के युवक नियांडा टीका में स्थित मैदान में भर्ती के लिए अभ्यास करते हैं। इससे पहले पंचायत के लगभग 50 युवा सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सेना में चयनित इन युवाओं ने बिना किसी विशेष ट्रेनिंग या कोचिंग का सहारा नहीं लिया है। विकास चौधरी को उक्त भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ में प्रथम आने पर बतौर इनाम 1100 रुपये दिए गए थे।
