

डॉ. बिंदल ने बुधवार को प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्हें मिले 859 सवालों में से विधानसभा सचिवालय के पास 637 सवाल तारांकित आए हैं, जिनका मौखिक जवाब चाहा गया है। 222 अतारांकित प्रश्न आए हैं यानी जिनका लिखित जवाब चाहा गया है।
इनमेें ज्यादातर सवाल विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित हैं। इनमें भी सड़कों, रिक्तियों, पर्यटन, पेयजल, नशा, नगर नियोजन, जंगली-जानवरों, ई टेंडरिंग, अवैध कटान, तबादला नीति, इन्वेस्टर मीट आदि से जुडे़ प्रश्न ज्यादा हैं। नियम 62 के तहत दो, नियम 63 में एक, नियम 101 में चार और 130 में 14 सूचनाएं प्राप्त हो गई हैं।
19 को हिमाचल आ सकते हैं लोकसभा अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला 19 अगस्त को हिमाचल आ सकते हैं। वह 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंच सकते हैं। स्पीकर डॉ. बिंदल ने कहा कि हालांकि उनकी स्वीकृति का अभी इंतजार किया जा रहा है। 21 अगस्त को उड़ीसा विधानसभा की समिति भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंच सकती है। इसमें वहां के मंत्री और विधायक शामिल होंगे।
अनिल शर्मा की सीट बदली
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विधायक अनिल शर्मा की प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सीट बदली गई है। उन्हेें उनकी मौजूदा वरिष्ठता के हिसाब से ही सीट दी गई है।
ऐसा उनका मंत्री पद जाने के बाद किया गया है। उन्होंने अनिल शर्मा की भाजपा की सदस्यता जाने की सूचना होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि इसकी न तो उन्हें मौखिक जानकारी मिली है और न ही लिखित ही मिली है।
