
शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को केंद्रीय वित्तायोग के सामने हिमाचल के मसले रखेंगे। हिमाचल की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत की गई अतिरिक्त बजट की मांग प्रस्तुत करेंगे। 14वें वित्तायोग का कार्यकाल आगामी कुछ महीनों में ही पूरा होने जा रहा है।
सीएम जयराम ठाकुर 14वें वित्तायोग के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। वह चंबा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 14वें वित्तायोग के प्रतिनिधियों के साथ सीएम जयराम ठाकुर की यह भेंट पहले सोमवार को प्रस्तावित थी, लेकिन यह एक दिन और आगे बढ़ा दी गई।
वित्तायोग के प्रतिनिधियों के अलावा मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर कई केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम या बुधवार को ही शिमला लौटेंगे।
