
जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह साढ़े 5 बजे अम्बाला से कैरोसीन की सप्लाई लेकर कुल्लू जा रहा था कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21ए नालागढ़-पिंजौर पर लोअर बाजार स्वारघाट में पहुंचने पर सामने से आ रहे एक वाहन को पास देने के लिए जैसे ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे रोकना चाहा तो ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया जिससे टैंकर पीछे हटकर दुकान में जा घुसा। हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई पर इससे दुकान का बाहरी हिस्सा जरूर टूट गया है।
चालक के अनुसार आर्मी कैंप के कैरोसीन की यह सप्लाई उसने कुल्लू पहुंचानी थी। दुर्घटना के वक्त टैंकर में 12 हजार लीटर कैरोसीन भरा था जिससे करीब 200 लीटर तेल सड़क पर बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जोघों की टीम प्रभारी रतन सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची और अगली कार्रवाई अमल में लाई गई।

