बस के नीचे आने से महिला की मौत, पति घायल

  • बस के नीचे आने से महिला की मौत, पति घायल

रामपुर बुशहर: मिनी सचिवालय के सामने बस के टायर के नीचे आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक उसके पति को गहरी चोट आई है। घायल का खनेरी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दुर्घटना का शिकार हुई महिला रामपति पत्नी विद्यासागर गांव रचोली तहसील रामपुर की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नी सोमवार सुबह करीब सवा 9 बजे रामपुर के समीप रचोली से खोपड़ी मंदिर दर्शन के लिए बाइक पर जा रहे थे।
यह हादसा मुख्य बाजार के साथ मिनी सचिवालय के समीप हुआ। बाइक पर बैठी महिला अचानक रामपुर से कालका जा रही बस (नं. एच.पी.06- 2732) के पिछले टायर के नीचे आ गई जिससे उसका सिर कुचला गया जबकि बाइक चालक रामपति के पति विद्यासागर को सिर में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि मिनी सचिवालय के सामने अचानक बैल आ गया, इस पर बाइक चालक ने जोर से ब्रेक लगाई और महिला असंतुलित होकर समानांतर दिशा की ओर जा रही बस के नीचे आ गई।
विद्यासागर रचोली में टैंट हाऊस का व्यवसाय करता है। उसका महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में उपचार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के उपरांत पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंपा दिया। डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts