पतलीकूहल व कुल्लू में सड़क हादसे, 6 घायल

कुल्लू: थाना मनाली व कुल्लू के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पहले मामले में 18 मील निवासी प्रताप सिंह अपने घर से कुछ दूर पैदल जा रहा था तो उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायल प्रताप सिंह के बयान के आधार पर आरोपी बाइक चालक रजत निवासी जटेहड़ बिहाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

 

अन्य सड़क दुर्घटना थाना कुल्लू के अंतर्गत उस दौरान हुई जब 5 लोग गाड़ी में सवार होकर कुल्लू से भुंतर की ओर जा रहे थे। गाड़ी ने जब पुल को पार किया तो चालक विनय पांडे कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सामने जीप से टकरा गई। दुर्घटना के कारण कार में सवार 5 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी। एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि घायल अजय पाल के बयान पर आरोपी चालक विनय पांडे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts