हमीरपुर: हमीरपुर में चल रही 32वीं राज्य स्तरीय 5 दिवसीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मेंलड़कों की प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। समापन समारोह के अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को मैडल व प्रशंसा देकर सम्मानित किया। सिरमौर के हर्षदीप व शिमला का राहुल बैस्ट एथलीट चुने गए। एथलैटिक्स में ओवरआल विजेता सिरमौर व उपविजेता शिमला जिला रहा।

 

लड़कों की 32वीं राज्य स्तरीय 2 दिवसीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में सिरमौर का हरदीप प्रथम, शिमला का संजय जोशी द्वितीय व सोलन का रामजीत तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में शिमला का राहुल, सिरमौर का आकॢषत व सिरमौर का ही अमित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे जबकि 400 मीटर रिले दौड़ में सिरमौर जिला प्रथम, शिमला जिला द्वितीय व सोलन जिला तृतीय स्थान पर रहे।

 

इसी तरह सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की भाषण प्रतियोगिता शिमला व मंडी प्रथम, बिलासपुर द्वितीय व हमीरपुर तृतीय, फोक डांस में मंडल प्रथम, हमीरपुर द्वितीय व बिलासपुर तृतीय, वन एक्ट प्ले में कुल्लू प्रथम, सिरमौर द्वितीय व शिमला तृतीय, ग्रुप सांग में कांगड़ा प्रथम, मंडी द्वितीय व सोलन तृतीय और एकल सांग में कांगड़ा प्रथम, शिमला द्वितीय व बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहे।

 

लड़कियों की प्रतियोगिता आज से 
19 नवम्बर से लड़कियों की 32वीं राज्य स्तरीय 3 दिवसीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में 11 जिलों से 130 छात्रा खिलाड़ी भाग लेंगी।

Related posts