विस चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी ‘आप’ : कालरा

शिमला: प्रदेश में हाल ही में होने वाले स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपने उम्मीदवारों को खड़ा नहीं करेगी लेकिन स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को पार्टी का समर्थन मिलता रहेगा। वहीं पार्टी पंजाब व हिमाचल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी जरूरी उतारेगी।

 

बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के हिमाचल सह प्रभारी हर्ष कालरा ने कहा कि पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में हिमाचल में उभरेगी और पंजाब में जिस तरह के हालात सरकार के चल रहे हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि पंजाब में गठबंधन के साथ आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में सभी जिलों के मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में 16 दिसम्बर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। प्रदेश में आप ने हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 5 हजार सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा है।

Related posts