
पालमपुर
पालमपुर: कुल्लू जनपद के भयंकर अग्रिकांड प्रभावित कोटला गांव में विकास कार्यों के लिए सांसद शांता कुमार ने अपनी सांसद निधि से धन जारी करने का निर्णय लिया है। शांता कुमार ने बंजार उपमंडल के कोटला गांव के लिए 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कुल्लू जनपद के जिलाधीश से आग्रह किया कि इस राशि का वह प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य के लिए उपयोग करें। सांसद शांता कुमार ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहायता का प्रावधान किया जाए।
