
रामपुर बुशहर: उपमंडल के राष्ट्रीय उच्च मार्ग निरसू में एक जैन कार और बोलैरो कैंपर में टक्कर हो गई। इस टक्कर में जैन कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केसर सिंह जिला कुल्लू निवासी के तौर पर हुई है। इस दुर्घटना के बाद बोलैरो कैंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जैन कार चालक को काफी चोटें आईं। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में 108 एम्बुलैंस से खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की है।
