बर्फ से गुलजार हुई मनाली की पहाड़ियां

बर्फ से गुलजार हुई मनाली की पहाड़ियां

कुल्लू: हिमाचल के पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली की वादियां जन्नत सी चमकने लगी है। दरअसल सीजन की पहली बर्फबारी के बाद चांदी से चकम उठे मनाली के पहाड़ सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही ताजा हिमपात के बाद मनाली के साथ लगते गुलाबा और मढ़ी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। रोहतांग पर पहले ही बर्फबारी हो चुकी है। ऐसे में जो लोग रोहतांग नहीं जा सकते उनके लिए इन वादियों में जाकर मस्ती करने का अच्छा मौका है।
आपको बता दें कि सीजन की पहली बर्फबारी की सूचना मिलते ही यहां देश विदेश से सैलानियों का तांता लगने लगा है। वहीं दूसरी ओर सैलानी बर्फबारी के इन नजारों को कैमरों में कैद कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में यहां फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

Related posts