

आईएएस वीर सिंह ठाकुर को एससी, ओबीसी एवं अल्प संख्यक मामलों का निदेशक, आईएएस ललित जैन मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए बद्दी, आईएएस आर मिलिंग ठाकुर को एडीसी मंडी, आईएएस विवेक भाटिया को बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा, आईएएस राकेश कुमार प्रजापति को एसडीएम नूरपुर, आईएएस डा. ऋचा वर्मा को एसडीएम चच्योट और आईएएस हरिकेश मीणा को एसडीएम नालागढ़ बनाया गया है।
एचएएस अधिकारी डा. आरके प्रूर्थी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, गोपाल चंद को बंदोबस्त अधिकारी शिमला, डीके गुप्ता को सचिव राज्य चुनाव आयोग, नीरज कुमार को परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, अनुपम कश्यप को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण बनाया गया है। यशपाल शर्मा को डीटीडीओ सोलन, मनोज कुमार चौहान को जीएम डीआईसी सोलन, रतन गौतम को डीटीडीओ कुल्लू, विवेक चंदेल को एडीएम मंडी लगाया गया है। विवेक चंदेल डीटीडीओ मंडी का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
विजय कुमार को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का रजिस्ट्रार, जीसी नेगी को एडीएम प्रोटोकाल शिमला, बलबीर ठाकुर को एडीएम हमीरपुर, कैप्टन रमन कुमार शर्मा सूचना आयोग सचिव, मनोज कुमार को पालमपुर विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौँपी गई है। आशीष कोहली को अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। एसके भारद्वाज एसडीएम घुमारवीं, एच नेगी एसडीएम शहरी शिमला, राजीव कुमार दो को एसडीएम सुंदर नगर की कमान दी गई है।
विक्रम महाजन को एसडीएम धर्मपुर, भूपेंद्र कुमार संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास, आरपीपी सिंह को सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन, प्रशांत देष्ठा को संयुक्त आयुक्त परिवहन, विनय धीमान को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड का सचिव नियुक्ति किया गया है।
राकेश मेहता को संयुक्त निदेशक लैंड रिकार्ड का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। एसके धीमान को एसडीएम अंब, एचएस राणा को एसडीएम धर्मशाला, चिरंजी लाल को एसडीएम आनी लगाया गया है। दीप्ति मंढोत्रा को एसडीएम नाहन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। विनय मोदी को एसडीएम राजगढ़, दिले राम को एसडीएम डलहौजी, मलोक सिंह को एसडीएम देहरा, ज्योति गुप्ता को एसडीएम मनाली, एसके सदू एसडीएम बैजनाथ।
डा. मदन कुमार को एसडीएम मंडी, अजित कुमार शर्मा को एसडीएम पालमपुर, शिल्पी बेक्टा को एसडीएम पधर, हितेश आजाद को बीडीओ काजा, देश राज को एसडीएम जय सिंह पुर, किशोरी लाल शर्मा को एसडीएम चुराह, राम प्रसाद को आरटीओ मंडी, रम्या चौहान को डीटीडीओ चंबा के पद पर बदला गया है। तहसीलदार कसौली को एसी प्रोटोकॉल परवाणू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
