
हिमाचल के जिला ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया है। अंब के नंदपुर में हुई इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक नैनो कार में सवार पांच लोग धर्मशाला जा रहे थे। ये सभी पांगी (चंबा) के रहने वाले हैं। नंदपुर के पास अचानक चालक गाड़ी से नियंत्रण बैठा और कार पुल के साथ जा टकराई।
दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका ऊना के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक दोनों को होश नहीं आया है। इनकी हालत काफी नाजुक है। इन्हें पीजीआई रेफर किया जा सकता है।
