
जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल सहगल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें लाहौल-स्पीति जिला में स्वास्थ्य सुविधा संबंधी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने के बारे में ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि जिला के मुख्यालय के लांग के जोनल अस्पताल तथा स्पीति में काजा के मुख्य अस्पताल में कई वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के कई दुर्गम क्षेत्रों के दर्जन भर गांवों में विशेषकर सर्दियों के दौरान विंटर स्वास्थ्य कें द्र खोलने के बारे में भी जो मांग प्रदेश सरकार के समक्ष विधायक रवि ठाकुर द्वारा रखी गई है, उसे जनहित में पूरा किया जाए। अनिल सहगल ने बताया कि उन्होंने ठाकुर कौल सिंह को जिला में रिक्त चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों में सभी पदों को प्राथमिकता से भरने
के लिए भी मांग रखी गई। उन्होंने क हा कि उन्हें राजस्व संबंधी समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इनमें पटवारियों के रिक्त पदों को भरने के बारे में आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कहा कि वर्ष 2007 में पेरा मेडिकल स्टाफ के लिए साक्षात्कार दे चुके प्रशिक्षुओं का परिणाम अब तक क्यों लंबित रखा गया, उन्हें भी इंसाफ दिलाया जाए।प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुर कौल सिंह ने उनके द्वारा रखी गई जनता की सभी मांगों को गंभीरता से हल करने का उन्हें भरोसा दिलाया है। प्रतिनिधिमंडल में लाहौल प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह, पूर्व पार्टी उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर के अलावा राजीव गांधी पंचायती राज के सदस्यों के अलावा महिला कांग्रेस की सदस्य भी शामिल थे।
