कसाब को फांसी देर से उठाया गया सही कदम : धूमल

हमीरपुर : मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मुम्बई के ताजमहल होटल में कई निर्दोष लोगों की हत्या के आरोपी आतंकी कसाब को फांसी पर चढ़ाने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा यह देर से लिया गया सही कदम है। मुख्यमंत्री बुधवार को हमीरपुर जिला के जामली में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए और ऐसे शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने अफजल गुरु को दी गई सजा पर कार्रवाई करने में देरी पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में इस मामले में प्राथमिकता से कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आतंकवादियों की श्रेणियों पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि इस तरह के तत्वों को केवल आतंकवादी की श्रेणी में गिना जाना चाहिए। राष्ट्र की शांति व्यवस्था को खराब करने में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को उच्च प्राथमिकता के आधार पर दंडित किया जाना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment