राहगीर को टाटा सूमो ने मारी टक्कर

पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना मनाली में एक टाटा सूमो ने राहगीर को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश गांव माहूवजा, डाकघर कनारिया के शारदा राम ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि 29 जनवरी को उनका बेटा पतलीकूहल बाजार में था तो सामने से एक तेजरफ्तार से आ रही टाटा सूमो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। कहा कि सड़क यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पुलिस शिकंजा कसेगी।

Related posts