
भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड ने गाजियाबाद स्थित अपनी यूनिट के लिए रिक्तियां जारी की हैं। विज्ञापित रिक्तियों में इलेक्ट्रोनिक्स के 6 पद, मैकेनिकल के 3 पद और इलेक्ट्रिकल के 2 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चेक के माध्यम से जमा कराना होगा। आरक्षिव वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान 4,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें 10,050 – 25,450 के स्केल के तहत नियुक्त किया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
