
न्यूयॉर्क: अमेरिका के मेसाचुसेट्स में आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। इस विचित्र स्थिति का अंदाजा इन्हीं बातों से लगाया जा सकता है यहां हजारों फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं तो दूसरी तरफ सड़कों पर कारों का निकलना बैन कर दिया गया है।
विदेशी संवाद एजेंजी एपी के मुताबिक शहर में भारी बर्फीला तूफान का अंदेशा जताया गया है। इस घटना का असर देश के कई बड़े शहरों को प्रभावित कर रहा है।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए यहां के गवर्नर डेवल पैटरिक ने तत्काल प्रभाव से सड़कों को ट्रैफिक फ्री करने का आदेश दे दिया है। अगर कोई इस नियम को तोड़ता है तो उसे सीधे जेल भेज देने का आदेश दिया गया है।
एपी की खबरों के मुताबिक लगभग 4500 फ्लाइटों को रद्द किया गया है।
इससे पहले सोलोमन द्वीपसमूह में आज 7.1 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन अमेरिकी एजेंसियों ने सुनामी लहरों के खतरे की आशंका नहीं जताई थी। ताजा भूकंप से दो दिन पूर्व 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे पैदा सुनामी लहरों में 13 लोग मारे गए थे। इस संबंध में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि सोलोमन के हिस्से सांता क्रूज द्वीपसमूह के पास (स्थानीय समयानुसार) रात 10 बजकर 12 मिनट पर भूकंप आया जिसका केन्द्र नौ किलोमीटर नीचे था।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा कि ऐतिहासिक भूकंप एवं सुनामी आंकड़ों के आधार पर सुनामी की आशंका नहीं है। बयान में कहा गया कि हालांकि इस तीव्रता के भूकंप कभी कभी स्थानीय स्तर पर सुनामी लहरें पैदा करते हैं जो भूकंप के केन्द्र से सो किलोमीटर तक तटों पर खतरनाक साबित हो सकती हैं।
इससे पहले बुधवार को आई सुनामी में 13 लोगों की मौत हुई जबकि 13 लोग ही लापता हैं।
