OMG! शादी के दिन हवालात पहुंचा दूल्हा

तय तारीख के अनुसार बुधवार को शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दोनों परिवारों के लोग इस शादी को लेकर खासे उत्साहित थे। बस मंडप पर शादी की रस्में रिवाजें होने ही वाली थी कि फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा सीधे हवालात पहुंच गया।

दरअसल ये मामला हिमाचल के जिला ऊना के हरोली का है। पुलिस के अनुसार दूल्हा बनने वाला ये शख्स धोखाधड़ी कर शादी रचाने वाला था। इसने अमीर लड़की से शादी करने के लिए एक बड़े झूठ का सहारा लिया था।

लेकिन लड़की वालों ने इसकी साजिश जान ली और सबके सामने इसका पर्दाफाश कर दिया।

Related posts