
ऊना। पंचायत सहायकों के 25 पदों के लिए ऊना जिला में थोक में आवेदन पहुंचे हैं। मात्र 25 पदों के लिए 5600 ने आवेदन किया है।
पंचायत सहायक के 25 पदों में 13 पद सामान्य वर्ग से भरे जाएंगे। इनमें चार पद भूतपूर्व सैनिकों के, दो पद गरीबी रेखा से नीचे, एक पद खिलाड़ी वर्ग के लिए भरा जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच पद भरे जाएंगे, जिसमें एक पद गरीबी रेखा से नीचे भरा जाएगा। अनुसूचित जति के छह पद भरे जाएंगे, जिसमें एक पद विकलांग और एक पद गरीबी रेखा से नीचे भरा जाएगा। एसटी वर्ग के उम्मीदवार के लिए एक पद भरा जाएगा। पुष्टि करते हुए पंचायत अधिकारी कुसुम शर्मा ने कहा इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं रखी गई है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को अधिमान दिया जाएगा। उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर भेजे जाएंगे। पंचायत सहायकों के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला परिषद कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
