
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीसी से दौरे के दौरान हुई झड़प और सरकारी गाड़ी का घेराव करने पर पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस राजेश गर्ग को प्रशांत विहार थाने में जबरन ले गई। वहीं उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आप नेता राजेश गर्ग पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है।
बता दें कि इससे पहले आप के रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग ने अगला विधानसभा चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया है। पहले से ही टिकट कटने के खतरे से जूझ रहे गर्ग ने गुरुवार को अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भविष्य में कभी भी विधानसभा चुनाव हो मगर वह अब इसमें भाग नहीं लेंगे।
