ट्रेन के नीचे कटकर बुजुर्ग की मौत

Death of elderly slip under the train

हिमाचल प्रदेश के ऊना नंगल के निकटवर्ती गांव पट्टी के निकट एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नंगल से अंबाला जा रही पैसेंजर गाड़ी के नीचे आने से एक लगभग 60-65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई हैं। मौके पर एएसआई हेम राज के नेतृत्व में पंहुची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की अगामी छानबीन शुरु कर दी है।

जानकारी देते रेलवे पुलिस के एएसआई हेम राज ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा और यदि� उसकी पहचान नहीं हुई तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Related posts