
ऊना। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों मेें वीरभद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा रोष प्रदर्शन करेगी। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। वह रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की। बैठक में 100 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सत्ती ने भाजपा पदाधिकारियों को प्रदेश भाजपा द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष का प्रथम चरण शुरू करने का निर्णय लिया गया है और प्रदेश भर में कांग्रेस की नाकामियां व बदला-बदली का शासन मुख्य रूप से मुद्दा बनेगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में नशे की तस्करी व नशे का फैलता गोरखधंधा चिंता का विषय है और सरकार की चुप्पी से जनता में रोष है। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के ही विधायकों व मंत्रियों का विश्वास खो रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा ने कहा कि धारा 118 में बार-बार संशोधन कर कांग्रेस सरकार चहेतों को लाभ देने का प्रयास कर रही है। वहीं तबादला उद्योग के माध्यम से कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा रहा है और कार्यकर्ता नई तकनीक से लैस हाें, इसके लिए प्रयास हो रहे हैं।
ये रहे मौजूद
बैठक में कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, बलवीर चौधरी, हरोली से भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, बलबीर बग्गा, यशपाल राणा, विजय चौधरी, हरिओम भनोट, सुशील कालिया, संतोष सैणी, चौधरी मक्खन सिंह, जसमेर देवी, सागर दत्त भारद्वाज, सुमित शर्मा, राजकुमार डोगरा, सुदेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, पवन लंबड़दार, कमलेश कुमारी, संसार चंद, मंजू जरियाल, रानी रणौत, देशराज राणा, शेर सिंह गर्ग, कुलविंद्र ठाकुर, बुद्ध प्रकाश, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ौलिया, श्याम मिन्हास, राममूर्ति, जगजीत मनकोटिया, अमृत लाल भारद्वाज, ओंकार नाथ, पवन राणा, हरि सिंह ठाकुर, रेखा चौधरी, उर्मिला चौधरी, अशोक धीमान, मंडल महामंत्री अंबिका दत्त, तिलकराज, शुभ कुमार, नरेश, तरसेम लाल, प्रीतम चंद, जसविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, संदेश डोगरा, बलराम बबलू, रविंद्र जसवाल, लखवीर लक्खी, तरसेम लाल, मदन जरियाल, सूबेदार साधू राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
