एटीएम कार्ड बदलकर 2.14 लाख निकाले

कुल्लू। पतलीकूहल में अज्ञात शख्स ने एक महिला का एटीएम बदलकर एटीएम से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में ठगी गई महिला के बयान के आधार पर शख्स के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस में दर्ज करवाई गई एफ आईआर में पतलीकूहल निवासी कटराईं की महिला ने कहा है कि 21 जुलाई को कटराईं स्थित एटीएम से वह पैसे निकालने गई थीं। उसी दौरान महिला ने साथ खड़े शख्स को अपना एटीएम कार्ड देकर 40 हजार रुपये की राशि निकालने के लिए कहा। इस पर शख्स ने उसे पैसे निकालकर दिए और महिला घर लौट गईं। इसके बाद 30 जुलाई को महिला को सूचना मिली कि उसके खाते से एटीएम कार्ड के जरिये दो लाख चौदह हजार रुपये की राशि निकाल ली गई है। महिला ने कहा कि किसी अज्ञान शख्स ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसके लाखों रुपये निकाल लिए। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर शातिर शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपी शातिर को पकड़कर सलाखों में पीछे डालेगी। उन्होेंने लोगों से भी आग्रह किया है कि एटीएम में पैसे निकालते समय ऐतिहात भी बरतें। कहा कि मामले की छानबीन का जिम्मा एएसआई खुशहाल को सौंपा गया है।

Related posts