110 ग्राम चरस के साथ आरोपी धरा

कुल्लू। भुंतर शहर के साथ सटे नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने एक शख्स को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीएसआई मोहिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि उसी दौरान नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने आरोपी से 110 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शादी समारोह से लौट रहे शख्स को धुना
कुल्लू। रिश्तेदार की शादी से घर लौट रहे एक व्यक्ति को दो युवकों ने धुन डाला। पुलिस ने मारपीट में घायल की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 341, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में रायसन क्षेत्र के परमिंद्र सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को शादी से घर लौट रहा था। उसी दौरान दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts