ऑनलाइन करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन

हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2013-14 में मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
शिक्षा विभाग ने वर्ष 2013-14 में मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने से चूके छात्रों को एक और मौका दिया है।

छात्रों के पास आवेदन करने को 31 जुलाई तक समय है। आवेदन डा. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना (अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग), स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना (सामान्य वर्ग), ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना (अनुसूचित जनजाति), इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजनाओं के लिए ऑनलाइन मांगे गए हैं।

शिक्षा निदेशक उच्चतर शशि भूषण सेखरी ने बताया कि वे विद्यार्थी इस समय अवधि में आवेदन न करें, जो वर्ष 2014-15 के लिए पात्र हैं। उनके लिए अलग से समयसारिणी विज्ञापित की जाएगी।

Related posts