एबीवीपी का रूसा के विरोध में प्रदर्शन

बंजार (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई ने मांगों को लेकर शनिवार को महाविद्यालय बंजार में रोष प्रदर्शन किया। परिषद के मीडिया प्रभारी राजीव किशोर ने बताया कि संगठन ने कॉलेजों में रूसा की त्रुटियों को दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की मांग है कि रूसा को या तो बंद किया जाए या फिर इसकी त्रुटियों को सुधारा जाए। रूसा के कारण प्रदेश में हजारों छात्र-छात्राआें को अपना ऐच्छिक विषय पढ़ने से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय को एक ही परीक्षा परिणाम निकालने में एक साल का वक्त लग रहा है। संगठन ने महाविद्यालय में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदाें को भरने की भी मांग की है। प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित परमार तथा बंजार कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रूपेंद ठाकुर, उपाध्यक्ष दलीप सिंह, जय प्रकाश, राकेश ठाकुर, राजीव किशोर ,दुनी चंद, सूरज ठाकुर समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts