मां के सामने ही दम तोड़ गई वो मासूम..

Innocent four-year-old crushed
जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड पर बुधवार सुबह एक टिप्पर चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रही चार वर्षीय मासूम को कुचल डाला।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। यूपी के मुरादाबाद की चार वर्षीय मंजू परिजनों के साथ पुराना होशियारपुर रोड पर पैदल जा रही थी।

मंजू ने मौके पर ही तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

Manju died on the spot, the accused arrested
इसी दौरान ऊना की ओर से आ रहे एक टिप्पर ने बच्ची को चपेट में ले लिया। टिप्पर से कुचली गई मंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टिप्पर चालक को दबोच लिया है। राजेश कुमार, प्रीतम चंद, गुलशन राय, हरबंस लाल, सतीश शर्मा, विजय तथा साहिल का कहना है कि आए दिन होशियारपुर रोड पर लोडिड टिप्पर हादसे को न्योता दे रहे है।

लोडिड टिप्परों में भरी बंजरी सड़कों पर बिखरती है। इससे कई बाइक सवार स्किड़ होकर घायल हो चुके है। उधर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related posts