एचपीयू स्‍थापना दिवस समारोह कल से, पढ़ें शेड्यूल

HPU Foundation Day celebrations, read the schedule
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का 45वां स्थापना दिवस मंगलवार से शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे।

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दूसरे सत्र में प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित व्याख्यान करेंगे। इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि भूषण करेंगे। वहीं, कार्यक्रम के तीसरे सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

समारोह के दूसरे दिन 23 जुलाई को विश्वविद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होगा। पहले सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी करेंगे। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

राजेंद्र मिश्र रहेंगे मुख्यातिथि

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजेंद्र मिश्र उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी के निदेशक देवेंद्र सिंह जौहल, कुंवर जावेद, रफीक रीवानी, प्रो. ओपी सारस्वत, वेद व्रत वाजपेयी तथा दिवेंद्र द्विज करेंगे।

24 जुलाई को विश्वविद्यालय सभागार में ‘नौकरशाही और विकास’ विषय पर ‘विचार-विमर्श’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नागालैंड के पूर्व राज्यपाल डा. अश्विनी कुमार उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान करेंगे। बतौर मुख्य वक्ता एसएन जोशी, उपमा चौधरी, एसआर मरडी, दया शंकर शुक्ल, संजीव कुमार महाजन, संदीप उपाध्याय उपस्थित होंगे।

Related posts