एचआरटीसी बस खाई में गिरी, तीन की मौत

शिमला

two died on spot
एचआरटीसी की बस रविवार सुबह सोलन से ‌शिमला जा रही थी। बस में करीब 30-35 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस सुबह 8.05 बजे सोलन से ‌शिमला के लिए चली।

8.40 बजे जब बस वाकनाघाट के दिहारी घाट पहुंची तो सामने से आ रही नीले रंग की अल्टो कार अचानक सामने आ गई। कार को बचाने के चक्‍कर में ड्राइवर ने सतुंलन खो दिया।

बस दो पलटे खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक घायल ने आईजीएमसी ले जाते वक्‍त दम तोड़ दिया। 35 लोग घायल बताए गए हैं। 20 को आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री

Gs bali reached the spot
हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों को निकाला जा रहा है। सरकार की तरफ से उन्हें संभव सहायता की जाएगी।

मौके पर पहुंची चुलिस टीम भी घायलों को निकालने में जुटी हुई है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई गई है। 11 घायलों को ‌कंडाघाट और सोलन अस्पताल में रेफर किया गया है।

26 मई को भी हुआ था हादसा

10 people died on 26 may accident
प्रदेश में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे पह‌ले भी एचआरटीसी बसें कई हादसों का शिकार बन चुकी हैं। शिमला से करीब 32 किलोमीटर दूर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट की यात्रियों से भर एक बस 26 मई को खाई में गिर गई थी।

हादसे में दस लोगों की मौत हो गई जबकि 29 घायल हुए थे। मृतकों में पूर्व विधायक मेहर सिंह भी शामिल थे। ये बस उस वक्त ठियोग से नेरी की ओर जा रही थी व बलघार मोड़ के पास हादसा ग्रस्‍त हो गई। सरकार ने हादसे की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दे रखे हैं।

Related posts